Categories लोड हो रही हैं...

जोबनेर पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा

जोबनेर पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान में हुई दिनदहाड़े चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरा सोना-चांदी बरामद किया।

सुरेश शर्मा27 May 2026
जोबनेर पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा

जोबनेर पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जोबनेर पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि 24 मई 2026 को परिवादी राजकुमार सोनी ने पुलिस थाना जोबनेर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि कस्बा जोबनेर में उसकी भगवती ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे दुकान बंद कर वह घर गया था। वापस लौटने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी होना सामने आया।

तकनीकी सहायता और सूचना संकलन से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रजनीश पूनियां एवं वृत्ताधिकारी जोबनेर शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमान सहाय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान कर उसका पता लगाया।

पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार उर्फ विजय पुत्र जगन्नाथ कुमावत (23 वर्ष), निवासी काजीपुरा थाना सांभरलेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

चोरी का पूरा माल बरामद

पुलिस ने 25 मई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने एवं चांदी के समस्त आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JobnerPolice #JaipurRuralPolice #JewelleryTheft #CrimeNews #RajasthanPolice #JobnerNews #JaipurRural #PoliceAction #BreakingNews #GoldTheft #SilverJewellery #CrimeUpdate #RajasthanNews #eNewsBharat #HindiNews