Categories लोड हो रही हैं...

IIRF रैंकिंग 2026 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय को बड़ी उपलब्धि

IIRF इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर को राष्ट्रीय स्तर पर 32वां और राजस्थान में दूसरा स्थान मिला।

सुरेश भदाला20 June 2026
IIRF रैंकिंग 2026 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय को बड़ी उपलब्धि

IIRF रैंकिंग 2026 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 32वां स्थान

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा जारी इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (एसकेएनएयू), जोबनेर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कृषि एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देशभर में 32वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजस्थान के पांच कृषि विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अनुसंधान, नवाचार और प्रसार शिक्षा गतिविधियों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

कुलगुरु ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा, शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

निदेशक पीएमई डॉ. एन.के. गुप्ता ने बताया कि IIRF रैंकिंग देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन शिक्षण गुणवत्ता, अनुसंधान, उद्योग सहयोग, प्लेसमेंट, नवाचार और संस्थागत प्रदर्शन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उपलब्धियों और किसानोन्मुखी गतिविधियों की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। किसानों तक नवीन तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारी को पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव कृषि क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान और सम्मान प्राप्त हो रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#SKNAU #Jobner #IIRFRanking2026 #AgricultureUniversity #JobnerNews #EducationNews #HigherEducation #UniversityRanking #AgricultureResearch #RajasthanNews #JaipurNews #ResearchInnovation #AcademicExcellence #BreakingNews #TrendingNews #IndiaNews #EducationUpdate #AgricultureEducation #UniversityNews #RajasthanUpdates #eNewsBharat #enewsbharat #enewsrajasthan #TopUniversity #AcademicSuccess

IIRF रैंकिंग 2026 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय को बड़ी उपलब्धि | eNews Bharat