Categories लोड हो रही हैं...

जेके लोन अस्पताल मामले में कोली समाज ने सौंपा ज्ञापन

कोटा के जेके लोन अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत पर कोली समाज ने कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग उठाई।

रवि गौतम3 June 2026
जेके लोन अस्पताल मामले में कोली समाज ने सौंपा ज्ञापन

जेके लोन अस्पताल मामले में कोली समाज ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय कोली समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम महावर की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कोटा स्थित जेके लोन महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान हुई दो महिलाओं की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 11 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज एवं जेके लोन महिला चिकित्सालय, कोटा में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही और गलत उपचार के कारण कोली समाज की दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी महावर, निवासी श्रीराम नगर डीसीएम कोटा तथा प्रिया महावर, निवासी ग्राम सुवासा, तहसील तालेड़ा, जिला बूंदी के रूप में बताई गई है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कोली समाज ने ज्ञापन में मांग की है कि सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों तथा उपचार प्रक्रिया में शामिल दोषी स्टाफ के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि इस घटना से पूरे कोली समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

ज्ञापन में दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग भी की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम महावर ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आंदोलन की चेतावनी

समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो कोली समाज आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर चतुर्भुज महावर, महेंद्र कुमार, गुलाब शंकर, हेमंत, सीताराम, गजेंद्र, निर्मल महावर, मोडूलाल महावर, प्रेमलाल महावर, भेरूलाल महावर और लोकेश सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JKLonHospital #KotaNews #KoliSamaj #MedicalNegligence #BundiNews #KusumMahawar #HealthcareNews #RajasthanNews #JusticeForVictims #HospitalNegligence #MedicalCollegeKota #BreakingNews #SocialJustice #eNewsBharat #RajasthanUpdates