Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ में विकास और जनकल्याण की 12 वर्षीय प्रदर्शनी शुरू

झालावाड़ में केंद्र और राज्य सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।

रमेशचंद्र शर्मा13 June 2026
झालावाड़ में विकास और जनकल्याण की 12 वर्षीय प्रदर्शनी शुरू

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" का शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में भव्य शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक स्टैंडी, फ्लेक्स एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए व्यापक बदलावों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा जनधन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की उपलब्धियों को शामिल किया गया है।

आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी नागरिकों को यह समझने का अवसर प्रदान कर रही है कि किस प्रकार विभिन्न सरकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है। साथ ही विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा इस पहल की सराहना की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आमजन से 14 जून तक आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमन्त छीपा ने बताया कि यह प्रदर्शनी 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। यहां नागरिक सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, नगर परिषद के पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत, उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन धाभाई, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#JhalawarNews #RajasthanNews #VikasPradarshani #JanKalyan #NarendraModi #DevelopedIndia2047 #DigitalIndia #PMAY #AyushmanBharat #JalJeevanMission #UjjwalaYojana #SwachhBharat #GovernmentSchemes #BJP #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

झालावाड़ में विकास और जनकल्याण की 12 वर्षीय प्रदर्शनी शुरू | eNews Bharat