Categories लोड हो रही हैं...

जिला क्षय रोग केंद्र भवन को हेरिटेज लुक देने निर्देश

झालावाड़ में जिला क्षय रोग निवारण केंद्र भवन को हेरिटेज लुक देने के निर्देश, सौंदर्यीकरण, मरम्मत और जनसुविधाओं के विस्तार पर प्रशासन ने जोर दिया।

रमेश चंद्र शर्मा23 April 2026
जिला क्षय रोग केंद्र भवन को हेरिटेज लुक देने निर्देश

झालावाड़ में जिला क्षय रोग निवारण केंद्र भवन को हेरिटेज लुक में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने एसआरजी अस्पताल के पुराने भवन में संचालित इस केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने भवन की प्राचीन निर्माण शैली, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक स्वरूप का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भवन की मूल पहचान को सुरक्षित रखते हुए इसका सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां जिले की स्थापत्य विरासत से परिचित हो सकें।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, संरचनात्मक मजबूती और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए विस्तृत वित्तीय प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, जिससे समयबद्ध तरीके से कार्य शुरू हो सके।

जिला कलक्टर ने खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों की स्थिति का जायजा लेते हुए जर्जर हिस्सों की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

मरीजों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर वातावरण और आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल सहित अन्य चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#झालावाड़ #RajasthanNews #HealthNews #HeritageBuilding #TBControl #GovernmentHospital #PublicHealth #eNewsBharat