झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिससे आपदा प्रबंधन और इमरजेंसी सेवाओं की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान सूचना मिलते ही विभिन्न विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
मॉक ड्रिल में मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे, जिनमें जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित बुडानिया और एडीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
ड्रिल के दौरान संभावित घायलों को अस्पताल पहुंचाने का डेमो भी किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सभी विभागों के रिस्पांस टाइम पर संतोष जताया और इसे प्रभावी बताया।
पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
ड्रिल की जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तैयारियों को सराहा। प्रशासन ने आगे भी ऐसी मॉक ड्रिल जारी रखने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




