Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ में पर्यावरण समिति बैठक, प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश जारी

झालावाड़ में पर्यावरण समिति बैठक में प्लास्टिक प्रतिबंध, प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता पर जोर, अधिकारियों को सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता के निर्देश दिए गए।

रमेश चंद्र शर्मा25 April 2026
झालावाड़ में पर्यावरण समिति बैठक, प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश जारी

जिला पर्यावरण समिति की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त नियंत्रण किया जाए और आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही अब तक जब्त प्लास्टिक के उचित निस्तारण और संबंधित रिपोर्ट वन विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिले में संचालित क्रेशर और ईंट भट्टों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि स्वच्छ और हरित झालावाड़ के निर्माण में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में उप वन संरक्षक सागर पंवार, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#झालावाड़_न्यूज #पर्यावरण_संरक्षण #प्लास्टिक_प्रतिबंध #प्रदूषण_नियंत्रण #राजस्थान_समाचार #EnvironmentNews #CleanIndia #eNewsBharat