Categories लोड हो रही हैं...

नारी चौपाल में महिलाओं को मिली अधिकारों और योजनाओं जानकारी

झालावाड़ की नारी चौपाल में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और स्वरोजगार अवसरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

रमेश चंद्र शर्मा12 June 2026
नारी चौपाल में महिलाओं को मिली अधिकारों और योजनाओं जानकारी

नारी चौपाल में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश, योजनाओं एवं अधिकारों की दी विस्तृत जानकारी

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रूपारेल, तहसील झालरापाटन में जिला स्तरीय नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन सखी, पोषण सखी, कृषि सखी, बैंक सखी और सोलर दीदी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

नारी चौपाल में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इन योजनाओं की सहायता से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी अधिक सशक्त हुई हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधान भावना झाला ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे प्राप्त जानकारी का उपयोग अपने जीवन में करें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।

आरसेटी निदेशक चंद्रशेखर सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं इन प्रशिक्षणों का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं छोटे व्यवसाय स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं।

इस अवसर पर झालरापाटन थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने महिला सुरक्षा, महिला संरक्षण कानूनों एवं साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला सुरक्षा सहायता नंबर 1090 की जानकारी देते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। साथ ही महिला थाने में संचालित परामर्श केंद्र की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उन्हें अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे अन्य पात्र महिलाओं तक भी इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

कार्यक्रम के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, सामूहिक विवाह सम्मेलन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी वाउचर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

नारी चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NariChaupal #WomenEmpowerment #JhalawarNews #MahilaSashaktikaran #WomenRights #GovernmentSchemes #Rajivika #LakhpatiDidi #DroneSakhi #WomenSafety #CyberAwareness #RajasthanNews #SelfEmployment #LadoYojana #eNewsBharat

नारी चौपाल में महिलाओं को मिली अधिकारों और योजनाओं जानकारी | eNews Bharat