झालावाड़ नगरपरिषद ने पेराफेरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई आयुक्त अशोक शर्मा के निर्देशन में की गई।
नगरपरिषद के अनुसार खसरा नंबर 1144/1351 और 1144/1352 में श्रीमती प्रेमलता शर्मा द्वारा बिना ले-आउट और निर्माण स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण कार्य जारी रहा।
निर्माणकर्ता द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नगरपरिषद ने 15 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
नगरपरिषद ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:



