Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ में 19 मार्च को महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव

झालावाड़ में 19 मार्च को महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। झिरी महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, साथ ही पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होंगे।

आयुष गुप्ता10 March 2026
झालावाड़ में 19 मार्च को महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव

झालावाड़ में 19 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव

झालावाड़ शहर में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के तत्वावधान में महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव 19 मार्च को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष विश्वास जोशी के निवास स्थान पर समाज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गई।

बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ललित शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, स्वदेश शर्मा, पं. सौरभ गौतम, दिनेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका शर्मा और ज्योति जोशी सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

समिति अध्यक्ष विश्वास जोशी ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य में तांगा अड्डा के पास स्थित झिरी के महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होकर पुराना पोस्ट ऑफिस, घंटाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड, पुराना टेम्पो स्टैंड, नक्कारखाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, चौथमाता मंदिर, आजाद मार्ग और तबेला रोड होते हुए ब्रह्माघाट मंदिर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च को मंगलपुरा टेक स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर तथा ब्रह्माघाट स्थित मदन मोहनजी महाराज मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा। वहीं शाम को ब्रह्माघाट पर भगवान मदन मोहनजी महाराज का दुग्धाभिषेक भी श्रद्धापूर्वक किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान समाज के बालक-बालिकाओं और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सामूहिक सहभोज के साथ होगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JhalawarNews #RajasthanNews #MaharshiGautam #GautamJayanti #GurjarGaudBrahmin #ReligiousEvent #CulturalProgram #LocalNews #eNewsBharat

झालावाड़ में 19 मार्च को महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव | eNews Bharat