Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में धक्का दिया

झालावाड़ के झितापुरा गांव में पति ने पत्नी को कुएं में धक्का दिया, लेकिन पानी कम होने से जान बची, पुलिस ने जांच शुरू की।

रमेश चंद्र शर्मा27 April 2026
झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में धक्का दिया

झालावाड़ जिले के झितापुरा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, महिला (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे प्याज की फसल में पानी देने के बहाने खेत पर ले गया था। दोनों कुएं के पास खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी पति ने उसे कुएं में पानी देखने के लिए कहा। जैसे ही महिला झुकी, आरोपी पति ने उसे पीछे से धक्का दे दिया।

कुआं लगभग 60 फीट गहरा था, लेकिन उसमें करीब चार फीट पानी होने से महिला किसी तरह पत्थरों के सहारे खड़ी रहकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

घटना के बाद आरोपी पति ने महिला के भाई को फोन कर झूठी जानकारी दी कि उसकी बहन गायब हो गई है। जब भाई गांव पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई, तो महिला के कुएं में होने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला को आंख के पास मामूली चोट आई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी की शादी लगभग 20 वर्ष पहले हुई थी और उनकी एक करीब 10 वर्ष की बेटी भी है। घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना ने पूरे गांव और क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JhalawarNews #CrimeNews #RajasthanNews #DomesticViolence #PoliceCase #BreakingNews #RuralNews #LocalCrime #HindiNews #eNewsBharat