Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ कोर्ट ने युवती हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

झालावाड़ की एससी/एसटी कोर्ट ने युवती पूजा हत्या मामले में जुबेर खान को आजीवन कारावास और ₹1,00,000 जुर्माने की सजा सुनाई।

रमेश चंद्र शर्मा17 March 2026
झालावाड़ कोर्ट ने युवती हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

पिडावा क्षेत्र में 2021 में हुई युवती पूजा की हत्या के प्रकरण में अदालत ने आज फैसला सुनाया। एससी/एसटी कोर्ट, झालावाड़ ने आरोपी जुबेर खान पुत्र जमील खान निवासी बाकिपुर उर्फ हमीरपुर को दोषी मानते हुए आजिवन कारावास और ₹1,00,000 जुर्माने की सजा सुनाई।

जज सुनीता मीणा ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दंडित किया। विशिष्ट लोक अभियोजन महेश कुमार पाटीदार ने बताया कि यह मामला 8 अक्टूबर 2021 का है, जब फरियादी राधेश्याम ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, पूजा खेत में मजदूरी के लिए गई थी। दिन में करीब 10 से 11 बजे के बीच जुबेर खान ने उसे जमीन पर गिराकर चाकू से हमला कर गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले से ही पूजा को परेशान करता था।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर कोर्ट में चालान पेश किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 29 गवाह और 59 दस्तावेज़ अदालत में पेश किए। अदालत ने सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Jhalawar #GirlMurder #LifeSentence #SCSTCourt #RajasthanCrime #PoliceInvestigation #JusticeForVictim #CrimeNews #LegalNews #IndiaNews

झालावाड़ कोर्ट ने युवती हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास | eNews Bharat