Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ के 12 स्कूलों में FLS 2026 सर्वे सफल

झालावाड़ के 12 विद्यालयों में FLS 2026 सर्वे सफलतापूर्वक हुआ, 133 छात्रों की साक्षरता और गणितीय क्षमता का डिजिटल माध्यम से आकलन किया गया।

रमेश चंद्र शर्मा28 April 2026
झालावाड़ के 12 स्कूलों में FLS 2026 सर्वे सफल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत अधिगम अध्ययन (FLS) 2026 का आयोजन जिले के चयनित 12 विद्यालयों में 24 एवं 25 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सर्वेक्षण के तहत कक्षा 3 के कुल 133 विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) का आकलन टैबलेट के माध्यम से किया गया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित इस सर्वे की नोडल एजेंसी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) झालरापाटन रही।

डाइट की प्रधानाचार्य रंजनी गंधा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नियुक्त फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स ने निर्धारित तिथियों में सभी चयनित विद्यालयों में जाकर सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण किया। विद्यार्थियों ने टैबलेट आधारित वन-टू-वन मोड में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ व्याख्याता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 22 एवं 23 अप्रैल को डाइट में सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स को प्रशिक्षण दिया गया था, जिसके बाद टीमों ने सुचारू रूप से सर्वे को अंजाम दिया।

FLS 2026 का आयोजन PARAKH (NCERT) और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में किया जा रहा है। यह सर्वे पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित हुआ, जिससे डेटा रियल-टाइम में प्राप्त हुआ। यह डेटा निपुण भारत लक्ष्य 2026-27 की प्रगति मापने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्वे के सफल संचालन के लिए डाइट टीम, फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JhalawarNews #FLS2026 #EducationSurvey #NIPUNBharat #FLN #RajasthanEducation #SchoolSurvey #NCERT #DigitalEducation #eNewsBharat