दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ी भीड़
झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां राजस्थान पुलिस में तैनात कांस्टेबल रोहित जोगी अपनी दुल्हन आरती व्यास को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर घर लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि हाड़ौती क्षेत्र के घुमंतू कालबेलिया समाज में यह पहला मौका है जब दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने घर पहुंचे हैं। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों के लोग बड़ी संख्या में खानपुर पहुंच गए।
दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले जाने के लिए खानपुर में अस्थायी हेलीपैड का निर्माण भी कराया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर खानपुर में उतरा, उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
इस खास मौके को देखने के लिए आए लोग मोबाइल कैमरों में इस अनोखे दृश्य को कैद करते नजर आए। हेलीकॉप्टर से हुई यह विदाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अनोखी शादी और विदाई उन्होंने पहली बार देखी है, जिससे यह आयोजन क्षेत्र में कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बन गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




