Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ दुग्ध संघ आम सभा में फैट रेट बढ़ोतरी घोषणा

झालावाड़ दुग्ध संघ की आम सभा में फैट रेट बढ़ाकर 830 रुपए करने की घोषणा, हाईटेक सिस्टम से पारदर्शिता और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित।

रमेश चंद्र शर्मा8 April 2026
झालावाड़ दुग्ध संघ आम सभा में फैट रेट बढ़ोतरी घोषणा

झालावाड़ दुग्ध संघ की 9वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन मंगलवार को झालावाड़ डेयरी कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं दुग्ध संघ प्रशासक अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

आम सभा को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने दुग्ध संघ के कार्मिकों और दुग्ध उत्पादकों को कम समय में डेयरी को घाटे से लाभ में लाने और गुणवत्ता के क्षेत्र में पहचान स्थापित करने के लिए सराहना की।

इस दौरान दुग्ध उत्पादकों की मांग पर वर्तमान 810 रुपए प्रति किलो फैट की दर को बढ़ाकर 830 रुपए प्रति किलो फैट करने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि यह डेयरी किसानों की अपनी संस्था है और इसकी प्रगति में सभी की भागीदारी जरूरी है। साथ ही 45 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का लक्ष्य भी रखा गया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा ने कहा कि झालावाड़ सरस डेयरी के दूध और उत्पादों की मांग देशभर में बढ़ रही है, जो प्रशासन और संघ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

आरसीडीएफ लिमिटेड जयपुर के उप प्रबंधक डॉ. रघुवीर सिंह ने संघ द्वारा गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक प्रमोद चारण ने वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित खातों, ऑडिट रिपोर्ट और अन्य प्रस्तावों को सदन में प्रस्तुत किया। साथ ही 16 नई समितियों को सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा गया।

उन्होंने बताया कि झालावाड़ दुग्ध संघ प्रदेश का पहला हाईटेक दुग्ध संघ बन गया है, जहां दुग्ध संकलन से लेकर प्रोसेसिंग तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मॉनिटर की जा रही है। ईआरपी सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे फैट और एसएनएफ में गड़बड़ी की संभावना खत्म हो गई है और किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में राकेश धानका ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन अंतरिक्ष जैन द्वारा किया गया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Jhalawar #DairyNews #MilkRate #FatRateIncrease #Farmers #RajasthanNews #SarasDairy #AgriNews #DairyIndustry #eNewsBharat

झालावाड़ दुग्ध संघ आम सभा में फैट रेट बढ़ोतरी घोषणा | eNews Bharat