Categories लोड हो रही हैं...

झालावाड़ कलेक्टर ने रिझोंन जनसुनवाई समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने रिझोंन पंचायत में जनसुनवाई कर ग्रामीण समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण और मंडी निरीक्षण किया।

रमेश चंद्र शर्मा8 May 2026
झालावाड़ कलेक्टर ने रिझोंन जनसुनवाई समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पंचायत समिति बकानी क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रिझोंन में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की अध्यक्षता की और ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व प्रकरण, अतिक्रमण, नामांतरण, सीमाज्ञान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं भूमि रिकॉर्ड संशोधन से संबंधित लगभग 37 प्रकरण प्रस्तुत किए।

जिला कलेक्टर ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। साथ ही शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें तथा सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने कृषि मंडी बकानी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के पंजीकरण, तौल, भुगतान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं निर्माणाधीन सीसी रोड कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#झालावाड़ #जनसुनवाई #जिला_कलेक्टर #रिझोंन_पंचायत #कृषि_मंडी #समर्थन_मूल्य #प्रशासनिक_समाचार #eNewsBharat #trending

झालावाड़ कलेक्टर ने रिझोंन जनसुनवाई समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण | eNews Bharat