“जीवनदीप सेवा न्यास” द्वारा निर्मित “जीवनदीप आश्रम” का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर यतींद्र गिरी जी महाराज के संयोजन में देशभर के प्रमुख संत-महात्मा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी गिरी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत जी, वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका दीदी माँ ऋतंभरा जी सहित कई संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश जी, पूर्व शिक्षामंत्री सत्यपाल सिंह मलिक, इन्द्रेश जी, महेन्द्र जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन ने आध्यात्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




