Categories लोड हो रही हैं...

जेसीआई बूंदी ऊर्जा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट संग्रहित

जेसीआई बूंदी ऊर्जा और अंबुजा सीमेंट के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा स्वास्थ्य जांच भी हुई।

रवि गौतम4 June 2026
जेसीआई बूंदी ऊर्जा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट संग्रहित

जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने अंबुजा सीमेंट (सोमानी ब्रदर्स) के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आमजन के लिए निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर भी आयोजित किया गया।

समाजसेवा एवं मानवता के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।

कार्यक्रम में जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल, जेसी नीतिका माथुर एवं जेसी सुनीता सोमानी ने स्वयं रक्तदान कर महिला समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा एवं सोमानी ब्रदर्स से प्रदीप सोमानी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में जागरूकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर में जेसीआई सदस्य ख्याति भंडारी, श्वेता भंडारी, साधना न्याति, अंशुल जैन, कविता नुवाल, रानू खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन ने भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे प्रकल्प लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #JCIBundiUrja #BloodDonationCamp #RaktdanMahadan #HealthCamp #SocialService #AmbujaCement #BloodDonation #CommunityService #RajasthanNews #HindiNews #eNewsBharat #PublicWelfare #HealthAwareness #Bundi