UG, PG, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्सों की खाली सीटों पर ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन, 9 अगस्त को आएगा रिजल्ट।
नई दिल्ली।अगर आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में एडमिशन लेने का सपना देख रहे थे, लेकिन किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए या पहले के एडमिशन राउंड में आपकी सीट कन्फर्म नहीं हो सकी, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्सों में बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन का दूसरा नोटिस जारी किया है।
यह मौका खासतौर पर उन छात्रों के लिए है, जो वेटिंग लिस्ट में हैं या पहले चयनित होने के बावजूद निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले सके। हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि स्पॉट रजिस्ट्रेशन केवल आवेदन का अवसर है, एडमिशन की गारंटी नहीं। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा।
8 अगस्त को होगा ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी, इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों को स्वयं विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
रजिस्ट्रेशन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा—
डाउनलोड किया हुआ एडमिशन आवेदन पत्र
एडमिट कार्ड
10वीं और 12वीं/स्नातक की मार्कशीट (कोर्स के अनुसार)
वैध पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय से पहले पहुंचें और सभी दस्तावेज पूरे रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा स्पॉट रजिस्ट्रेशन का मौका?
जामिया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल दो श्रेणी के उम्मीदवार ही स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।
पहली श्रेणी में वे उम्मीदवार शामिल हैं जिनका नाम संबंधित कोर्स की वेटिंग लिस्ट में है।
दूसरी श्रेणी में वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें पहले एडमिशन का ऑफर मिला था, लेकिन किसी कारणवश तय समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
वहीं डिप्लोमा इंजीनियरिंग (D01) कार्यक्रम के लिए केवल वेटिंग लिस्ट में क्रम संख्या 1367 तक के उम्मीदवारों को ही स्पॉट रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है।
रजिस्ट्रेशन के बाद कब आएगा रिजल्ट?
विश्वविद्यालय ने स्पॉट एडमिशन की पूरी समय-सारिणी भी जारी कर दी है।
8 अगस्त 2026 – ऑफलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन
9 अगस्त 2026 – चयन सूची/परिणाम जारी
10 और 11 अगस्त 2026 – चयनित अभ्यर्थियों की एडमिशन प्रक्रिया
यदि किसी उम्मीदवार का चयन होता है, तो उसे निर्धारित तिथि पर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन प्रमुख कोर्सों में खाली हैं सीटें
विश्वविद्यालय ने कई लोकप्रिय कोर्सों में बची हुई सीटों के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन खोला है। इनमें शामिल हैं—
डिप्लोमा एवं साइंस कोर्स
डिप्लोमा इंजीनियरिंग (सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल)
बीएससी एरोनॉटिक्स
बीएससी बायोसाइंसेज
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी




