सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जैसलमेर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ पिछले 22 वर्षों से जैसलमेर में पत्रकारिता और व्यवसाय कर रहे थे। उनका ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ वर्ष 2004 से डेजर्ट क्लब के पास संचालित था, जिसमें उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाई थी।
आरोप है कि प्रशासन द्वारा पहले मौखिक आदेश से रेस्टोरेंट खाली कराने का दबाव बनाया गया। न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद 23 दिसंबर को रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया और 17 मार्च 2026 को भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीनों से उसे ध्वस्त कर दिया गया, जिससे लगभग सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
पत्रकारों ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि इस घटना से प्रदेशभर में आक्रोश है। 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पत्रकारों को निराशा हाथ लगी, जिसके बाद शहीद स्मारक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया, जो 14 दिन से जारी है।
ज्ञापन में उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित पत्रकार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई। साथ ही प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने का अनुरोध भी किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




