हाईवे किंग होटल के पास बेकाबू ट्रॉले का कहर, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट बाईपास पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया।
इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान रमेश, रतन और दीपक के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चों के पिता चंद्र प्रकाश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चों की मां कैलाशी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रॉला सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल
की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने फरार ट्रॉला चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
#JaipurAccident #JaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #ShyamNagar #AjmerRoad #TruckAccident #BreakingNews #SMSHospital #eNewsBharat