Categories लोड हो रही हैं...

जयपुर स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत, लापरवाही पर हंगामा

जयपुर के स्कूल में 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

enews bharat13 August 2026
जयपुर स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत, लापरवाही पर हंगामा

लंच टाइम में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़े हालात

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र की अचानक मौत के बाद हड़कंप मच गया। 17 साल के प्रिंस सोनी की लंच टाइम के दौरान तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रिंस झोटवाड़ा के कांटा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को स्कूल में लंच के दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मणिपाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए। यहां उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। परिजनों ने स्कूल स्टाफ को छात्र की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

कैंटीन की पेटीज को लेकर भी आरोप

मृतक छात्र के चाचा ने आरोप लगाया कि लंच के दौरान प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खाई थी। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह पानी पीने के लिए जाने लगा। परिजनों का दावा है कि स्कूल में मौजूद स्टाफ ने समय रहते उचित प्राथमिक उपचार नहीं दिया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल मौजूद होने के बावजूद उन्हें फोन कर छात्र को लेने के लिए बुलाया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और छात्र की मौत की वास्तविक वजह जांच तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रिंस की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और क्या समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Bharat Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Bharat X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SchoolNegligence #RajasthanNews #JaipurBreaking #SchoolNews #StudentNews #eNewsBharat

जयपुर स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत, लापरवाही पर हंगामा | eNews Bharat