जयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन का राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (कोइयरा) ऑडिटोरियम, जयपुर में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल और फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यभर के रक्तवीरों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
बूंदी जिले से भी कई पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। इनमें जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा (नर्सिंग ऑफिसर), जिला उपाध्यक्ष स्वाति दाधीच, जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा, जिला सचिव सीताराम मीणा, जिला संयोजक लोकेश गोस्वामी, महिला प्रभारी अरुंधती दाधीच, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज बैरागी, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश मीणा और तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मीणा शामिल रहे। सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवा है, क्योंकि रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है और दान के माध्यम से ही जरूरतमंदों तक पहुंचता है।
संस्थापक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य है कि किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न जाए। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी आगामी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई ने संगठन विस्तार की योजना साझा की, वहीं राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार ने कार्ययोजना रखी।
इस अवसर पर राज्य के लगभग 30 जिलों से आए रक्तवीरों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृतपाल ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।




