Categories लोड हो रही हैं...

जयपुर सड़क हादसे में पिकअप टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जयपुर के मुहाना मंडी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

ई न्यूज़ भारत9 July 2026
जयपुर सड़क हादसे में पिकअप टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जयपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

जयपुर के मुहाना मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सब्जी मंडी के गेट नंबर-3 के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी गुरुभूपेन्द्र सिंह के अनुसार मृतक की पहचान बाबूलाल (30) निवासी बरेड़ी, लालसोट के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के भाई कालूराम ने बताया कि बाबूलाल रोज की तरह दुकान का सामान लेने मुहाना मंडी गया था। इसी दौरान लापरवाही से चल रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना मदद किए मौके से फरार हो गया।

बाबूलाल जयपुर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे 14, 12 और 7 वर्ष के तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24


Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24


YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24


X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर।

पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #BreakingNews #TrafficAccident #BikeAccident #CrimeNews #JaipurAccident #eNewsBharat #eNewsRajasthan

जयपुर सड़क हादसे में पिकअप टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत | eNews Bharat