Categories लोड हो रही हैं...

ई-रिक्शा से निकले निगम कमिश्नर, गंदगी पर फटकार

जयपुर नगर निगम कमिश्नर ने ई-रिक्शा और पैदल शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

enews bharat27 August 2026
ई-रिक्शा से निकले निगम कमिश्नर, गंदगी पर फटकार

ई-रिक्शा में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगम कमिश्नर, गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार

जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम कमिश्नर गुरुवार को औचक निरीक्षण पर निकले। कमिश्नर ने परकोटे के कई इलाकों में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं भीड़भाड़ और तंग गलियों तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का भी इस्तेमाल किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने किशनपोल जोन स्थित छोटी चौपड़ से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद वे पैदल गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम तक पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने और जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद कमिश्नर ने ई-रिक्शा से हवामहल जोन का दौरा किया। उन्होंने गोविंद देवजी मंदिर, जलेबी चौक, हवामहल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया और चौड़ा रास्ता सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था देखी। तंग गलियों और बाजारों में पहुंचकर उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सड़कों और बाजारों में घूम रहे आवारा पशुओं पर भी निगम कमिश्नर ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को ऐसे पशुओं को पकड़कर हिंगोनिया गो पुनर्वास केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को तय समय पर संचालित करने के लिए कहा गया, ताकि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें।

नगर निगम की ओर से 25 अगस्त से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है, जो 7 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत गुरुवार को करीब 2500 कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे रहे, जबकि 1000 से अधिक संसाधन और मशीनों का उपयोग किया गया।

कमिश्नर ने कहा कि शहर को साफ रखने में आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उनके अनुसार करीब 95 प्रतिशत लोग सफाई नियमों का पालन करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैलती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जागरूकता के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही तो नगर निगम सख्त कदम उठा सकता है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

विशेष सफाई अभियान को अब विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, वैशाली, सिविल लाइंस और आदर्श नगर जोन तक भी विस्तार दिया जाएगा। निगम का लक्ष्य मानसून के दौरान जलभराव, गंदगी और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करते हुए जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube: https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, राजनीति, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी जरूरी जानकारी सबसे पहले पाएं। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे। पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विजिट करते रहें।

#JaipurNews #Jaipur #RajasthanNews #NagarNigam #CleanJaipur #SafaiAbhiyan #eNewsbharat #eNewsrajasthan

ई-रिक्शा से निकले निगम कमिश्नर, गंदगी पर फटकार | eNews Bharat