Categories लोड हो रही हैं...

जयपुर बाल मेले में मांगरोल के छात्र सुजल शर्मा ने भाग लिया

जयपुर बाल मेले में मांगरोल के छात्र सुजल शर्मा ने भाग लेकर बांरा जिले की संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं का स्टॉल के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया।

जयप्रकाश शर्मा5 May 2026
जयपुर बाल मेले में मांगरोल के छात्र सुजल शर्मा ने भाग लिया

जयपुर में 4 मई से 6 मई तक आयोजित तीन दिवसीय बाल मेले में बांरा जिले से एकमात्र छात्र के रूप में मांगरोल क्षेत्र के पाडलिया गांव निवासी सुजल शर्मा ने भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के 41 जिलों से आए बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुजल शर्मा ने अपने स्टॉल के माध्यम से बांरा जिले की संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं का आकर्षक प्रदर्शन किया।

सुजल ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और टीम भावना का विकास होता है। साथ ही, उन्हें प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी मेले का अवलोकन किया। इस दौरान सुजल शर्मा ने मंत्री को अपने जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे रामगढ़ माताजी, मिनी खजुराहो भंडदेवरा, सीताबाड़ी, कपिल धारा और सोरसन माता जी के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीण जीवन में उपयोग होने वाली ‘बिजणी’ का प्रदर्शन भी किया।

छात्र द्वारा अपने जिले की जानकारी आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने पर शिक्षा मंत्री ने उसकी सराहना की।

इस अवसर पर बाल मेले की संस्थापक जान्हवी शर्मा, पिंजरापोल गौशाला अध्यक्ष प्रदीप बाहेती, द फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा, कोग्निवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अलका गौड़, डॉ. मीना शर्मा, दीपक शर्मा, आरजे कार्तिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #जयपुरबालमेला #सुजलशर्मा #मांगरोल #बांरा #छात्रप्रतिभा #संस्कृति #राजस्थान #EducationNews #LocalNews