जयपुर में दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप
क्या जयपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब अपार्टमेंट की लिफ्ट में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं? राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नकाबपोश बदमाशों ने एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में घुसकर UCO बैंक के मैनेजर को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाश मैनेजर का पीछा करते हुए अपार्टमेंट तक पहुंचे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।
लिफ्ट में पिस्टल दिखाकर की लूट
यह घटना जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित साई कृपा अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, UCO बैंक में मैनेजर नवीन कुमार शर्मा रोज की तरह सुबह जिम गए थे और करीब साढ़े 8 बजे वापस अपने अपार्टमेंट पहुंचे। जैसे ही वह लिफ्ट से अपने फ्लैट की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान दो नकाबपोश युवक उनके पीछे लिफ्ट में आ गए।
लिफ्ट में उस समय एक छोटी बच्ची भी मौजूद थी। मैनेजर ने बदमाशों से पूछा कि उन्हें किस फ्लोर पर जाना है। बदमाशों ने बताया कि वह चौथी मंजिल पर अमित नाम के व्यक्ति से मिलने आए हैं। जब मैनेजर ने कहा कि यहां अमित नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता, तो बदमाशों ने तुरंत पिस्टल निकाल ली।
सोने की चेन, कड़ा और डायमंड रिंग लूटी
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मैनेजर को डराया और उनके पास मौजूद सोने की चेन, सोने का कड़ा, अंगूठी और डायमंड की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद बदमाशों ने मैनेजर को लिफ्ट नीचे ले जाने के लिए कहा और जाते समय दोबारा उन पर हथियार तान दिया।
लूट के बाद मैनेजर किसी तरह अपनी बच्ची के साथ सीढ़ियों के रास्ते घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद अपार्टमेंट के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
CCTV फुटेज में एक्टिवा से भागते दिखे बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे




