Categories लोड हो रही हैं...

कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में मातम

टोडारायसिंह के जैकमाबाद गांव में कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक अंकित जाट की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे रेस्क्यू चलाया।

उमाशंकर शर्मा20 June 2026
कुएं में गिरने से युवक की मौत, गांव में मातम

क्षेत्र के ग्राम जैकमाबाद में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक अंकित जाट की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और तीन दिन पहले ही अपने गांव आया था। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार जैकमाबाद निवासी अंकित जाट पुत्र हंसराज जाट गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपने पिता के साथ गांव से बाहर खेत हांकने गया था। इसी दौरान वह खेत के पास स्थित कुएं से पानी लेने पहुंचा। पानी भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार कुआं ऊपर से लगभग 10 फीट तक खाली था, जबकि उसके नीचे करीब 30 फीट गहरा पानी भरा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। युवक को बचाने के लिए बलाई (रस्सी), मजबूत रस्सियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और युवक को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई।

करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवा छात्र अंकित जाट की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Jaikamabad #Todaraisingh #TonkNews #AccidentNews #BreakingNews #RajasthanNews #AnkitJat #WellAccident #LocalNews #HindiNews #LatestNews #RajasthanBreaking #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat #TonkBreakingNews #VillageNews #StudentNews #PoliceInvestigation #RajasthanUpdates