Categories लोड हो रही हैं...

ईसरदा बांध कार्य जल्द पूरा करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ईसरदा बांध परियोजना की समीक्षा में मुख्य सचिव ने कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इससे सवाई माधोपुर और दौसा को पेयजल आपूर्ति मिलेगी।

बृजेश त्रिवेदी11 April 2026
ईसरदा बांध कार्य जल्द पूरा करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

राम जल सेतु परियोजना के इस घटक से सवाई माधोपुर और दौसा के गांवों को पेयजल आपूर्ति होगी।

सवाई माधोपुर, 11 अप्रैल। सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण ईसरदा बांध का निर्माण कार्य इस वर्ष जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।

उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रथम चरण के शेष रहे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस बांध परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

इसी क्रम में परियोजना में धरातल पर कार्यरत अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई है। जल्द ही यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी हो जाएगी और इससे दो जिलों के लाखों लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि 1,038.65 करोड़ रुपये लागत वाली यह बांध परियोजना पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति करने वाली राम जल सेतु परियोजना का महत्वपूर्ण घटक है।

वी. श्रीनिवास ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में निर्माण कार्य की गहराई से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बांध पर दौरा कर निर्माण कार्यों की मौके पर वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से बांध पर लिफ्ट, इनटेक वेल, पम्प सिस्टम तथा जल प्रबंधन के लिए SCADA सिस्टम की जानकारी ली और इंस्पेक्शन टनल सहित सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि परियोजना में कार्यरत अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के जरिए बड़ी संख्या में आम लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इंजीनियरों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल लगाकर काम पूरा करें।

उन्होंने जल्द ही फिर से प्रोजेक्ट का दौरा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

प्रथम चरण में आर.एल. 256 मीटर तक जल संग्रहण (3.24 टीएमसी) के माध्यम से दौसा जिले के 1079 ग्राम व 5 शहर तथा सवाई माधोपुर जिले के 177 ग्राम व 1 शहर सहित लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

द्वितीय चरण पूर्ण होने पर बांध की भंडारण क्षमता 10.77 टीएमसी तक बढ़ेगी। इंटेक वेल एवं पम्प हाउस के माध्यम से 1256 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेटों की ऊंचाई बढ़ाने सहित द्वितीय चरण के कार्यों को तय समय तक पूर्ण किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने विश्राम गृह में सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, टोंक जिला कलक्टर टीना डाबी, टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर सुरेश कठानिया, अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र लुहारिया, अधिशासी अभियंता विकास गर्ग सहित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की समीक्षा की तथा जून माह में पुनः निरीक्षण करने की बात कही।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#IsardaBandh #SawaiMadhopurNews #DausaNews #RajasthanDevelopment #WaterProject #RamJalSetu #GovernmentProject #eNewsBharat

ईसरदा बांध कार्य जल्द पूरा करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश | eNews Bharat