Categories लोड हो रही हैं...

इरशाद अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष

इरशाद अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

उमाशंकर शर्मा20 June 2026
इरशाद अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष

इरशाद अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष

क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता इरशाद अंसारी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के लोगों ने उनका माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान भी किया।

नियुक्ति के बाद आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इरशाद अंसारी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में अब्दुल मुतलिब, नईम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अकरम अंसारी, रईस अंसारी, अब्दुल रहमान, इम्तियाज, बाबू भाई, आदिल, आरिफ अली, हलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#IrshadAnsari #Congress #CongressMinorityDepartment #Todaraisingh #TonkNews #RajasthanPolitics #CongressRajasthan #PoliticalNews #MinorityCongress #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #PoliticalUpdate #eNewsBharat #eNewsRajasthan #CongressLeader #Tonk #MinorityWelfare #enewsbharat #enewsrajasthan

इरशाद अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष | eNews Bharat