Categories लोड हो रही हैं...

ईरान होर्मुज में जहाजों से वसूलेगा टोल, संसद की मंजूरी

ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लेने को मंजूरी दी है। बदले में सुरक्षा, इंश्योरेंस और समुद्री सेवाएं मिलेंगी।

enews bharat24 August 2026
ईरान होर्मुज में जहाजों से वसूलेगा टोल, संसद की मंजूरी

ईरान होर्मुज में जहाजों से वसूलेगा टोल, संसद की मंजूरी; रियाल या पसंद की करेंसी में होगा पेमेंट

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ईरानी संसद ने होर्मुज से गुजरने वाले उन जहाजों से टोल यानी शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिन्हें ईरान की ओर से इस समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले के बाद पहले से तनावपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और बढ़ने की आशंका है।

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाजों से ली जाने वाली फीस के बदले उन्हें समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है। इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव है। खास बात यह है कि भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा।

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक जंग तेज करने की बात कही

इसी बीच अमेरिका की ओर से भी ईरान पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन ईरान के खिलाफ आर्थिक जंग के आखिरी दौर में पहुंच गया है। अमेरिका का लक्ष्य ईरान की कमाई के बड़े रास्तों को बंद करना बताया गया है।

बेसेंट के मुताबिक, ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका अपनी सरकारी एजेंसियों और उपलब्ध अधिकारों का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी ईरान के खिलाफ बड़ी आर्थिक कार्रवाई की बात कह चुके हैं।

खाड़ी देशों को ईरान की चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी है। ईरान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई ने कहा कि जो देश ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने में अमेरिका का साथ देगा, उसे दुश्मन माना जाएगा।

इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और ऊर्जा कारोबार जुड़ा हुआ है।

ईरान को मक्का एग्रीमेंट का न्योता मिलने का दावा

इसी बीच ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि तेहरान को मक्का एग्रीमेंट में शामिल होने का न्योता मिला है। ईरानी संसद से जुड़े मेहदी रहीमी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर ईरान विचार कर रहा है।

हालांकि, अभी तक ईरान के विदेश मंत्रालय या इस समझौते के संस्थापक देशों सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रम्प होर्मुज को बता चुके हैं ‘न्यू यूएस टेरिटरी’

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान भी लगातार चर्चा में हैं। ट्रम्प इसे ‘न्यू यूएस टेरिटरी’ यानी नया अमेरिकी इलाका बता चुके हैं। उन्होंने होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर भी बयान दिया था।

तनाव के बीच होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के रास्ते को लेकर भी स्थिति बदलती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब यहां ईरानी रास्ते और ओमानी रास्ते की चर्चा हो रही है। ईरानी रास्ता होर्मुज के उत्तरी हिस्से में ईरान के तट के करीब है, जबकि ओमानी रास्ता दक्षिणी हिस्से में ओमान के करीब और ईरान के तट से दूर है।

यानी एक तरफ ईरान जहाजों से टोल लेकर सुरक्षा और समुद्री सेवाएं देने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट अब सिर्फ समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि अमेरिका-ईरान टकराव का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: Instagram पर Follow करें

Facebook: Facebook पर Follow करें

YouTube: YouTube पर Subscribe करें

X (Twitter): X पर Follow करें

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें और देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियों, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर जरूरी खबर की पल-पल की सटीक जानकारी पाते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे।

#IranNews #StraitOfHormuz #IranParliament #InternationalNews #BreakingNews #eNewsBharat

ईरान होर्मुज में जहाजों से वसूलेगा टोल, संसद की मंजूरी | eNews Bharat