Categories लोड हो रही हैं...

भारत-जापान संबंध मजबूत, मोदी-तकाइची ने किए रणनीतिक समझौतों का ऐलान साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की पीएम सना तकाइची ने रक्षा, फार्मा, AI और निवेश समेत कई रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, साझेदारी मजबूत हुई।

ईन्यूज़ भारत3 July 2026
भारत-जापान संबंध मजबूत, मोदी-तकाइची ने किए रणनीतिक समझौतों का ऐलान साथ

भारत-जापान रिश्तों को मिली नई मजबूती, रक्षा से AI तक कई बड़े फैसले

भारत और जापान ने अपनी स्पेशल स्ट्रेटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जापान की प्रधानमंत्री सना तकाइची की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, फार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीक, निवेश, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री सना तकाइची का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने तकाइची को अपनी "छोटी बहन" बताते हुए कहा कि भारत-जापान के रिश्ते आपसी विश्वास और दोस्ती की मजबूत नींव पर खड़े हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में आपसी विश्वास सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी है और भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक जापान ने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब दोनों देश सहयोग के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।

AI और टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा सहयोग

दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संयुक्त बयान जारी किया। भारतीय AI संस्थानों और जापानी कंपनियों के बीच कई नए समझौते हुए। पीएम मोदी ने कहा कि जापान की Precision Technology और भारत की Software क्षमता का मेल वैश्विक AI विकास को नई दिशा देगा।

रक्षा क्षेत्र में पहली Co-Development परियोजना

भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में अपनी पहली Co-Development Project पर भी समझौता किया। Naval Radio Antenna Project के जरिए दोनों देश आधुनिक रक्षा तकनीक विकसित करेंगे, जिससे समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति को मजबूती मिलेगी।

फार्मा और हेल्थ सेक्टर में भी अहम समझौते

फार्मा, मेडिकल डिवाइस और बायोटेक सेक्टर में हुए समझौतों के जरिए दोनों देश Global Health Security को मजबूत करेंगे। भारत की उत्पादन क्षमता और जापान की गुणवत्ता के संयोजन से दुनिया को सस्ती और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

अगले 10 वर्षों में बढ़ेगा जापानी निवेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के बीच

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
100 से अधिक बिजनेस एग्रीमेंट हुए हैं, जिनसे भारत में 10 बिलियन डॉलर से अधिक का जापानी निवेश आएगा। लक्ष्य अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन का निवेश आकर्षित करना और भारत में जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी करना है।

ऊर्जा और सेमीकंडक्टर पर भी फोकस

भारत और जापान ने Economic Security Joint Roadmap तैयार किया है, जिसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा India-Japan Bio-Gas Initiative के तहत भारत में 1,000 बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्लांट स्थापित करने में सहयोग मिलेगा। ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी टेक्नोलॉजी और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

भारत और जापान की यह साझेदारी न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और वैश्विक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#IndiaJapan #PMModi #SanaeTakaichi #IndiaJapanSummit #DefenceDeal #AI #Pharma #InternationalNews #Diplomacy #eNewsBharat

भारत-जापान संबंध मजबूत, मोदी-तकाइची ने किए रणनीतिक समझौतों का ऐलान साथ | eNews Bharat