Categories लोड हो रही हैं...

आयरलैंड ने भारत को हराया, श्रेयस कप्तानी डेब्यू में रिकॉर्ड बने

आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रचा। श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू में रिकॉर्डधारी बने, कई नए रिकॉर्ड दर्ज हुए।

eNews Bharat27 June 2026
आयरलैंड ने भारत को हराया, श्रेयस कप्तानी डेब्यू में रिकॉर्ड बने

34 रन से भारत को हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, श्रेयस ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

आयरलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत है। इसके साथ ही भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी डेब्यू के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर भारत के लिए 113 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 80 मैच खेलने के बाद पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, श्रेयस कप्तानी डेब्यू में टी-20 मैच हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान भी बन गए।

मैच के प्रमुख रिकॉर्ड और उपलब्धियां

  • आयरलैंड ने 12 इंटरनेशनल मुकाबलों (9 टी-20, 3 वनडे) में पहली बार भारत को हराया।

  • आयरलैंड भारत को हराने वाली 11वीं इंटरनेशनल टीम बनी।

  • डेब्यू मैच खेल रहे मैथ्यू हॉलार्ड ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

  • आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने बतौर कप्तान लगातार तीसरी टी-20 फिफ्टी लगाई।

  • भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने जन्मदिन पर विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की।

  • तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

भारत की हार के साथ ही आयरलैंड ने अपने

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि मुकाबले में कई व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड भी बने।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#INDvsIRE #TeamIndia #IrelandCricket #ShreyasIyer #T20Cricket #CricketNews #SportsNews #IndiaVsIreland #CricketRecords #eNewsBharat

आयरलैंड ने भारत को हराया, श्रेयस कप्तानी डेब्यू में रिकॉर्ड बने | eNews Bharat