भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 पर बारिश का मंडराया खतरा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान लगभग 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बना सस्पेंस
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि टीम फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती।
मॉर्ने मॉर्कल ने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
मॉर्कल ने कहा कि अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है।
हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं।
भारत ने जीते: 18 मैच
इंग्लैंड ने जीते: 12 मैच
बेनतीजा: 1 मैच
इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
टी-20 सीरीज में भी भारत का दबदबा
अब तक दोनों देशों के बीच 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं।
भारत ने जीतीं: 5 सीरीज
इंग्लैंड ने जीतीं: 3 सीरीज
एक सीरीज रही ड्रॉ
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज अपने नाम की हैं।
पहले मैच में अभिषेक और श्रेयस ने संभाली थी पारी
सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शुरुआती दो विकेट सिर्फ 6 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) ने शानदार साझेदारी कर टीम को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी।
ईशान किशन और अर्शदीप सिंह शानदार फॉर्म में
इस साल भारत के लिए ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मुकाबलों में 545 रन बनाए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर सबसे सफल भारतीय गेंदबाज का स्थान हासिल किया है।
इंग्लैंड के लिए बेथेल और आदिल रशीद पर नजर
इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल इस साल 12 टी-20 मैचों में 305 रन बना चुके हैं। वहीं अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद



