Categories लोड हो रही हैं...

भारत की लगातार 12वीं फतह, पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। भारत ने लगातार 12वां वर्ल्ड कप मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया

Enews Bharat19 February 2026
भारत की लगातार 12वीं फतह, पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत

भारत का लगातार 12वां वर्ल्ड कप विजय अभियान

दूसरी ओर भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया। 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीतने के बाद टीम ने 2026 संस्करण में भी जीत का सिलसिला जारी रखा और 4 और मुकाबले अपने नाम किए। टूर्नामेंट इतिहास में किसी भी टीम ने इतनी लंबी लगातार जीत दर्ज नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अधिकतम 8-8 मैच ही लगातार जीत पाई हैं।

पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत, सुपर-8 में एंट्री

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टूर्नामेंट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 199 रन बनाए और जवाब में नामीबिया की टीम 97 रन पर सिमट गई। इससे पहले पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत 2009 में नीदरलैंड के खिलाफ 82 रन से थी। इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-8 स्टेज में जगह पक्की कर ली।

अभिषेक शर्मा का खराब दौर जारी

युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। वह लगातार तीसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चार गेंद खेलकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड के खिलाफ भी वह आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस टूर्नामेंट में वह 8 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके हैं। इससे पहले भारत के आशीष नेहरा भी लगातार तीन टी-20 मैचों में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

IND vs NED मैच के अहम आंकड़े

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जो एक मैच में दूसरे सबसे ज्यादा गेंदबाज रहे। पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम ने सात गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई थी। इस वर्ल्ड कप में भारत कुल 12 गेंदबाजों का उपयोग कर चुका है, जो किसी एक संस्करण में उसका सर्वाधिक आंकड़ा है।

फील्डिंग में भारत ने अब तक 9 कैच छोड़े हैं, जो आयरलैंड के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है। वहीं नीदरलैंड ने बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए 176 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्कोर खड़ा किया। इससे पहले 2018 में नेपाल के खिलाफ 174 रन उनका बेस्ट स्कोर था। टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 193 रन रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#T20WorldCup #PakistanWin #TeamIndia #AbhishekSharma #CricketRecords #INDvsNED #SportsNews #eNewsBharat #WorldCup2026 #CricketUpdate