Categories लोड हो रही हैं...

IBPS क्लर्क भर्ती 2026: 11,403 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

IBPS Clerk 2026 भर्ती के 11,403 पदों पर आवेदन शुरू। ग्रेजुएट उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन करें, जानें योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सैलरी।

eNews Bharat3 August 2026
IBPS क्लर्क भर्ती 2026: 11,403 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 11,403 क्लर्क पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस, सैलरी और परीक्षा पैटर्न।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी

  • कुल पद: 11,403

  • पद का नाम: Customer Service Associate (Clerk)

  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

  • प्रीलिम्स परीक्षा: 10 और 11 अक्टूबर 2026

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और संचालन का अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • आयु की गणना: 1 अगस्त 2026 के अनुसार

आरक्षित वर्ग को आयु में छूट

  • SC/ST – 5 वर्ष

  • OBC – 3 वर्ष

  • PwBD – 10 वर्ष

  • अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹850

  • SC / ST / PwBD / ESM / DESM: ₹175

आवश्यक दस्तावेज

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट

  • आधार कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • हस्ताक्षर

  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

चयन प्रक्रिया

IBPS क्लर्क भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा।

  1. प्रीलिम्स परीक्षा

  2. मेन्स परीक्षा

  3. लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT)

मेन्स परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

इस बार मेन्स परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • कुल 160 प्रश्न

  • 200 अंक

  • 4 विषय

  • परीक्षा की अवधि 125 मिनट

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

पिछले वर्ष की तुलना में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में 5 अतिरिक्त प्रश्न जोड़े गए हैं और परीक्षा समय भी 120 मिनट से बढ़ाकर 125 मिनट कर दिया गया है।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगी। इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस सहित अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा, जिससे कुल मासिक वेतन और अधिक हो जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Recruitment of Clerk 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. Apply Online विकल्प चुनें।

  4. सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  5. दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क जमा करें।

  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#IBPSExam #BankingJobs #CareerNews #eNewsBharat #Jobs2026 #GraduationJobs #ExamUpdate #IndiaJobs #RecruitmentNews

IBPS क्लर्क भर्ती 2026: 11,403 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका | eNews Bharat