राजस्थान के बंकट कस्बे में हिंदू नव वर्ष के भव्य आयोजन की पूर्व तैयारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सर्व संगठनों की बैठक बंकट व्यायाम शाला में आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चामुंडा माता मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। नव वर्ष के दिन प्रातः विभिन्न संगठनों के द्वारा नगर वासियों को कुमकुम, रोली, अक्षत लगाया जाएगा, रक्षा सूत्र बांधा जाएगा और नीम-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
संपूर्ण कस्बे की साज-सज्जा की जाएगी और जगह-जगह तोरण द्वार लगाए जाएंगे। सायं 5 बजे भव्य वाहन रैली का आयोजन होगा, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां चर्मण्यवती के तट पर पहुंचेगी और वहां दीप दान एवं भारत माता की विशाल आरती में सम्मिलित होगी।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सुभाष गर्ग और सहसंयोजक विनोद नामा, प्रहलाद शर्मा एवं रामावतार गुप्ता को नियुक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित संगठनों में Bharatiya Janata Party, Rajasthan Shikshak Sangh (Rashtriya), Bajrang Dal, Bharat Vikas Parishad, बालाजी सेवा समिति, भ्रष्टाचार निरोध एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंह वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती शामिल थे।
सभी संगठनों ने यह आश्वासन दिया कि अधिक से अधिक नगर वासी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और सभी अपने घरों पर दीप जलाकर नव वर्ष का स्वागत करेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




