Categories लोड हो रही हैं...

देशभर में बारिश का कहर, अरुणाचल के 35 गांवों में लैंडस्लाइड

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से संकट, यूपी के 75 जिलों में बारिश अलर्ट, राजस्थान में मानसून कमजोर, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना।

eNews Bharat18 July 2026
देशभर में बारिश का कहर, अरुणाचल के 35 गांवों में लैंडस्लाइड

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से संकट, यूपी के 75 जिलों में बारिश अलर्ट; राजस्थान में मानसून कमजोर, कई राज्यों में बढ़ेगी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में पिछले 24 घंटों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। राज्य में बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बाराबंकी समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद गंगा आरती स्थल में बदलाव करना पड़ा। वहीं झांसी में महज 15 मिनट की बारिश के बाद तापमान में करीब 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

राजस्थान में मानसून अभी भी कमजोर बना हुआ है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। भोपाल और इंदौर समेत 44 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanMonsoon #MadhyaPradeshWeather #IndiaWeather #eNewsBharat #BreakingNews #HindiNews

देशभर में बारिश का कहर, अरुणाचल के 35 गांवों में लैंडस्लाइड | eNews Bharat