OKFLIP INDIA PVT. LTD. द्वारा रविवार, 24 मई 2026 को शीरा रॉयल रेजीडेंसी, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट रोड, जयपुर में "Health & Startup Awareness Programme 2026" का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती लाइफस्टाइल डिजीज, बेरोजगारी एवं आर्थिक तनाव के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से लोगों को जोड़ना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में OKFLIP INDIA के Founder डॉ. जे.आर. बमनावत (Ex Army Medical Corps) ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा और थायरॉइड जैसी बीमारियाँ आज बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। इनके समाधान के लिए "Health + Wealth + Happiness" मॉडल को अपनाना समय की आवश्यकता है।
कंपनी को Startup India एवं iStart Rajasthan Govt. से मान्यता प्राप्त बताया गया तथा AYUSH, MSME, ISO एवं GeM जैसी संस्थाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं के अनुरूप हेल्थ, वेलनेस एवं रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय बताया गया।
सेमिनार में प्राकृतिक वेलनेस, हेल्दी लिविंग, अल्कलाइन वाटर, ऑर्गेनिक एग्री टेक, आयुर्वेदिक हेल्थ प्रोडक्ट्स और हाइब्रिड इनकम मॉडल आधारित स्वरोजगार अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम स्थल पर OKFLIP INDIA के प्रीमियम हेल्थ एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हेल्थ टेक, ऑर्गेनिक एग्री टेक, वेलनेस एवं अल्कलाइन सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले Franchise Owners एवं Distributors को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में पी.आर. मीणा (पूर्व कृषि निदेशक), डॉ. गोविंद सिंह सोमावत (महासचिव, जनजाति संगठन), चंपाराम जटसाना एवं नवल किशोर शामिल रहे।
आयोजकों ने कहा कि आने वाला समय हेल्थ टेक, ऑर्गेनिक वेलनेस एवं स्टार्टअप आधारित स्वरोजगार का है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में नया उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।




