आम रास्ते में सालभर कीचड़ से परेशान ग्रामीण
मांगरोल पंचायत समिति मांगरोल के ग्राम पंचायत हिगोनियां के हरसोली गांव में आबादी के बीच स्थित आम रास्ता पूरे साल कीचड़ से भरा रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए इंटरलॉकिंग खंरजे के बावजूद मकानों का गंदा पानी रास्ते में बहने से हालात खराब बने हुए हैं।
इससे पैदल राहगीरों को कीचड़ में होकर गुजरना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कपड़े खराब होने के साथ चोट भी लग रही है।
ग्रामीण चेतन प्रकाश मीणा और ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जगदीश मीणा के मकान से उमाशंकर मीणा के मकान तक बनी नाली अनुपयोगी होने के कारण पानी लगातार रास्ते पर बहता रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है और वाहन चालकों के साथ किसानों को भी खेतों से लाई कृषि उपज को घर तक पहुंचाने में कठिनाई होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर कई बार ग्राम पंचायत को समस्या की शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




