हरिपुरा मोड़ पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, साथी जिंदगी की जंग में
जिले के हरिपुरा मोड़ के पास नेशनल हाईवे-52 पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार रीछवा निवासी कालूलाल (26) पुत्र फूलचंद अपने रिश्तेदार रोशन (22) पुत्र देवीलाल के साथ झालरापाटन में मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। प्रतिदिन की तरह दोनों युवक काम खत्म कर अपने गांव रीछवा जा रहे थे। इसी दौरान हरिपुरा मोड़ के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कालूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल रोशन का उपचार जारी है।
सदर थाना प्रभारी गौतम बिश्रोई ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है तथा कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




