सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामानगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा के पाठ, भजन संध्या और लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं को दरबार में बैठाकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “सिया राम जय जय सिया राम” जैसे भजनों के माध्यम से बालाजी महाराज की आराधना की।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भाव के साथ भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर में बाबा हनुमान का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसने भक्तों को आकर्षित किया। इसके बाद भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
हनुमान जयंती के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में लंगर प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को आयोजित भव्य भजन संध्या में शहर के प्रसिद्ध भजन गायक केके शर्मा के संयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। अन्य भजन गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




