हमीरपुर में “वंदे गंगा” जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ
उपखंड क्षेत्र के भाजपा देहात मंडल बरवास की ग्राम पंचायत हमीरपुर में मंगलवार को “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया गया। हमीर सागर तालाब पर आचार्य महावीर शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करवाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सुरेश खटाणा ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण, जल संवर्धन और जल स्रोतों के समुचित प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से जल बचाने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा करने की अपील की।
समाजसेवी एवं सरपंच पति गोवर्धन लाल जाट ने कहा कि “वंदे गंगा” अभियान से प्रदेशभर में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी और आमजन की भागीदारी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए।
कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को वर्षा जल संचयन, तालाबों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सुरेश खटाणा, मंडल महामंत्री राजेश दायमा, सरपंच गीता देवी जाट, सरपंच पति एवं समाजसेवी गोवर्धन लाल जाट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सीमा चौधरी, जेईएन विपिन पंचोली, कनिष्ठ लिपिक नाथूलाल सैनी, कृषि पर्यवेक्षक मनीष मीणा, कालूराम सेन, विक्रम गुर्जर, दिलीप मीणा, जीतराम जाट, मनराज गुर्जर, कानाराम चौधरी, लक्ष्मीनारायण जाट, रामदयाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




