टोंक विधानसभा क्षेत्र के भाजपा देहात मंडल बरवास के हमीरपुर गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए “ग्राम रथ अभियान” की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खटाणा ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों के बारे में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
मंडल महामंत्री राजेश दायमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
इस मौके पर नायब तहसीलदार पूजा अटल, सरपंच गीता जाट, सरपंच पति गोवर्धन लाल जाट, ग्राम विकास अधिकारी सीमा जाट, सहायक विकास अधिकारी बन्ना लाल, पूर्व सरपंच श्रीराम खारोल सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




