टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर शिवजी राम (पीटीआई), राजू ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन लाल जाट सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।
इस दौरान गांव में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने शरबत पिलाकर आपसी भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर बाबू बेरवा, गोवर्धन खारोल, यासीन मंसूरी, अब्दुल रशीद, नवाब खान, अरबाज खान, खुशीराम धोबी, रमेश टेलर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




