Categories लोड हो रही हैं...

हाड़ोती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

कोटा में आयोजित हाड़ोती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, अभि नायक प्रथम और लकी गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहे।

रवि गौतम23 March 2026
हाड़ोती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

22 मार्च 2026 को मंगलेश्वर व्यायामशाला, सुभाष नगर द्वितीय कोटा में हाड़ोती केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बूंदी जिले के 10 पहलवानों ने भाग लिया और विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

कम समय में ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए हनुमान व्यायामशाला बूंदी के पहलवान अभि नायक ने 20 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 25 किलो वर्ग में केशव कुश्ती अकादमी केशोरायपाटन के लकी गुर्जर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

खिलाड़ियों को कोच सचिन नायक और सनातन धर्म अखाड़ा समिति जिला अध्यक्ष एवं कुश्ती उस्ताद मनोज शर्मा द्वारा मात्र 20 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। इतनी कम अवधि में खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन सराहनीय रहा।

हनुमान व्यायामशाला, लंका गेट रोड बूंदी में हाल ही में कुश्ती प्रशिक्षण शुरू हुआ है और शुरुआती दौर में ही अभि नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम हाड़ोती क्षेत्र में रोशन किया।

बूंदी जिला अखाड़ा समिति से जुड़े मुकेश माधवानी, संदीप कुमार श्रृंगी, नितेश शर्मा, महावीर खंगार, तरुण राठौड़, अभय देव (एडवोकेट), नवदीप नायक और प्रीतम सहित कई लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KushtiDangal #HadotiKesari #BundiNews #KotaNews #Wrestling #RajasthanSports #AbhiNayak #LuckyGurjar #LocalSports #eNewsBharat

हाड़ोती केसरी कुश्ती दंगल में बूंदी पहलवानों का शानदार प्रदर्शन | eNews Bharat