Categories लोड हो रही हैं...

गुदलेसर में नहरी पानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

गुदलेसर के ग्रामीणों ने नहरी जल कनेक्शन, पाइपलाइन और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर एक्सईएन से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की।

लक्ष्मण सिंह मैढ़20 June 2026
गुदलेसर में नहरी पानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

गुदलेसर में नहरी पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने एक्सईएन से की मुलाकात

मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईटावा लाखा के राजस्व ग्राम गुदलेसर में लंबे समय से चली आ रही नहरी पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के प्रतिनिधि आमीर गैसावत जोंटी के नेतृत्व में नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मनीष वैष्णव से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को बताया कि गांव के कई पात्र परिवार ऐसे हैं जिन्हें आज तक वैध नहरी जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसके कारण उन्हें पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन परिवारों के पास नहरी जल कनेक्शन हैं, उन्हें भी नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि कई आवश्यक स्थानों पर आज तक नहरी पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर नियमों के विपरीत पाइपलाइन बिछाकर अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पात्र परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है और जल वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

आमीर गैसावत जोंटी ने अधिशासी अभियंता से मांग की कि क्षेत्र की समस्याओं का निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से किसी भी पात्र परिवार को वंचित नहीं रखा जाना चाहिए और सभी को समान रूप से सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

इस पर अधिशासी अभियंता मनीष वैष्णव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुलाकात के दौरान नवल मुंडेल, राजूराम, मुकेश गोदारा, सुरेश गोदारा, रिधाराम डूडी, शिवराम, मोतीराम, उगमाराम, भंवराराम, मेहराम गोदारा, घासीराम, शिवराम गोदारा, ओंकार गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #Gudlesar #NahriPani #CanalWater #WaterSupply #RajasthanNews #Makrana #VillageNews #PublicIssue #JalSamasya #CanalProject #AamirGasawat #JakirHussainGasawat #HindiNews #BreakingNews #LocalNews #RajasthanUpdates #WaterConnection #RuralDevelopment #IndiaNews #TrendingNews #ViralNews #eNewsBharat #enewsbharat #enewsrajasthan

गुदलेसर में नहरी पानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज | eNews Bharat