Categories लोड हो रही हैं...

ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुराना रास्ता खुला विवाद सुलझा

टोडारायसिंह बोटून्दा में ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुराना रास्ता खुलवाया गया और 10 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाकर ग्रामीणों को राहत दी गई

उमाशंकर शर्मा16 June 2026
ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुराना रास्ता खुला विवाद सुलझा

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत बोटून्दा में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई। राजस्व, विद्युत, रास्ता, नाम संशोधन सहित कई जनसमस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।

शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्राम बोटून्दा में कल्याणसिंहपुरा से चंदपुरा जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः चालू कराना रही। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 वर्षों से बंद पड़े इस रास्ते को खुलवाया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली और आवागमन सुगम हो गया।

इसी प्रकार ग्राम भैरूपुरा मीनान में पिछले लगभग 10 वर्षों से चल रहे भूमि सीमा विवाद का भी मौके पर समाधान किया गया। खातेदार शशि जैन पुत्री प्रवीणचंद एवं अन्य पड़ोसी खातेदारों के बीच चल रहा विवाद राजस्व अधिकारियों की समझाइश और आपसी सहमति से समाप्त कराया गया, जिससे सभी पक्षों ने राहत की सांस ली।

शिविर में ग्राम बोटून्दा निवासी महेश शर्मा के घर के पास पिछले 15 वर्षों से खड़े जर्जर विद्युत पोल को भी हटाया गया। पुराने पोल को हटाकर उसकी जगह नया पोल स्थापित किया गया, जिससे संभावित दुर्घटना का खतरा समाप्त हो गया।

इसके अलावा शंकरलाल पुत्र दयाराम के नाम दुरस्ती के प्रकरण का भी मौके पर निस्तारण कर राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन किया गया। इससे आवेदक को लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों ने प्रशासन और राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगले चरण में 16 जून को ग्राम पंचायत मूण्डिया कलां में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GraminSevaShivir #RajasthanNews #TodaraisinghNews #VillageDevelopment #RevenueDepartment #LandDispute #RoadOpening #PublicServiceCamp #RuralRajasthan #GovernmentScheme #BreakingNews #RajasthanAdministration #VillageNews #eNewsBharat #PublicServiceIndia

ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुराना रास्ता खुला विवाद सुलझा | eNews Bharat