ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की जानकारी, पात्रों को पट्टे वितरित हुए आज
ग्राम पंचायत भासू में स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में 24 जून को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत तथा ग्राम पंचायत प्रशासक जगराज सिंह ने किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के करीब 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में आमजन के कई कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत भासू द्वारा पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को भूमि संबंधी लाभ मिला।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि आयुर्वेद विभाग ने दवाइयों का वितरण किया। राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्थाएं ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुम्हार और कनिष्ठ सहायक अमित करोड़ीवाल ने संभालीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




