शिविर से मिली राहत, भूमि बंटवारे का मामला सुलझा
राज्य सरकार की ओर से आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं ग्राम सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में प्रभावी साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत इटावालाखा के खेमाराम, घासीराम, शोभाराम एवं जालूराम के परिवार को भी वर्षों पुराने भूमि बंटवारे के मामले में राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार इटावालाखा ग्राम पंचायत निवासी उक्त परिवार लंबे समय से पुश्तैनी भूमि के बंटवारे की समस्या से जूझ रहा था। परिवार के सदस्य घासीराम के अस्वस्थ होने के कारण वे तहसील कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्होंने ग्राम सेवा शिविर में अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कृष्ण शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं संबंधित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचकर भूमि बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करवाई। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली और घर में खुशी का माहौल बन गया।
परिजनों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान घर बैठे होने से उन्हें काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
राज्य सरकार के प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित ग्राम सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




